18 दिसंबर 2023 - 04:31
उत्तरी ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बर हवाई हमले, 90 फ़िलिस्तीनी शहीद

ग़ज़्ज़ा के उत्तर और दक्षिण में ग़ज़्ज़ा के विभिन्न क्षेत्रों पर ज़ायोनी शासन के हवाई हमले जारी हैं और दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ग़ज़्ज़ा के उत्तर में स्थित जबालिया क्षेत्र में इस्राईल के बर्बर हवाई हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि इस हमले में 90 लोग शहीद हो गए हैं ।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी सेना के तोपखाने ने भी ग़ज़्ज़ा के दक्षिण में खान यूनुस में स्थित नासिर अस्पताल परिसर के बच्चों के वार्ड को भी निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

ग़ज़्ज़ा के उत्तर और दक्षिण में ग़ज़्ज़ा के विभिन्न क्षेत्रों पर ज़ायोनी शासन के हवाई हमले जारी हैं और दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

ज़ायोनी शासन, जिसने हमास सहित फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध समूहों को नष्ट करने और अपने कैदियों को मुक्त कराने के उद्देश्य से ग़ज़्ज़ा के खिलाफ भीषण हमले शुरू किये हैं अब तक महीनों युद्ध अपराध और नरसंहार के बाद भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सका और अब प्रतिरोधी दलों के साथ बातचीत के लिए मजबूर हो गया है।